About

Mahesh Chandra Gupta

Member of the Uttar Pradesh Legislative Assembly

आपका जन्म 10 अगस्त 1957 को दहगवां, जिला बदायूँ में श्री रघुवीर शरण जी एवं श्रीमती प्रेमवती जी के घर हुआ। आपका परिवार प्रारंभ से ही समाज सेवा एवं राजनीति में सक्रिय रहा है। आपके ताऊ जी श्री अशर्फी लाल जी सहसवान विधानसभा से विधायक रहे।

बचपन से ही आपकी रूची समाज सेवा की ओर रही है एवं ईश्वर की कृपा से आप राजनीति के क्षेत्र में सफलता की सीढ़िया चढ़ते गये। आप अपने बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गये।
- आप 1986 से 1990 तक मण्ड़ल अध्यक्ष दहगवां, - वर्ष 1990 से 1992 तक जिलामंत्री बदायूँ,
- वर्ष 1993 से 1995 तक जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ बदायूँ,
- वर्ष 1996 में सहसवान विधानसभा से श्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आप विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
- वर्ष 1999 में आप बदायूँ के जिलाध्यक्ष भाजपा चुने गये।
- वर्ष 2007 में आप विधानसभा में बदायूँ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पण, संघर्षशीलता, समाज के विभिन्न वर्गो में गहरी पकड़, दृढ़ राजनैतिक सक्रियता, ईमानदार एवं स्वच्छ छवि होने से प्रेरित होकर पार्टी ने आप पर विश्वास कर आपको वर्ष 2017 में बदायूँ विधानसभा से टिकट दिया एवं आप पार्टी के विश्वास पर पूर्ण रूप से खरे उतरे और आपने विजयश्री प्राप्त की। आपकी ईमानदारी, लग्न, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के भाव को देखते हुए आपको राज्यमंत्री पद प्रदान किया गया जिससे आपको राज्य स्तर पर जन सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 21 अगस्त 2019 में आपने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

आपकी सुक्ति श्री हरि बाबा जी से प्रेरित है -

अच्छा सोचो अच्छा होगा।

आज नही तो कल होगा।।

Gallery

Mahesh Chandra Gupta

Member of the Uttar Pradesh Legislative Assembly

Media Kit

Mahesh Chandra Gupta

Media Coverage

Mahesh Chandra Gupta


Contact

Contact Us

Address

Mahesh Chandra Gupta, Madhav Bhawan, Hari Bol Colony,

Opposite Islamia Inter College, Court Road, Budaun - 243601 (UP), INDIA

Social Networks


Get Updates